Showing posts with label अंग्रेजी के नियम. Show all posts
Showing posts with label अंग्रेजी के नियम. Show all posts

Present continuous exercise

Translate these sentences into english.
1.वह खाना खा रहा है|
2.वह गाना गा रहा है|
3. बे खेल रहे हैं|
4. तुम अपना कार्य कर रहे हो|
5.मैं किताब पढ़ रहा हूं|

Grammar rules in hindi 2(present continuous)

Present continuous(रहा है, रही है, रहे हैं )

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यदि कोई कार्य लगातार हो रहा है, या चल रहा है तो वह present  continuous tense कहलाता है| इन वाक्यों के अंत में रहा है,  रही है, रहे हैं आदि शब्द लगे होते हैं|
उदाहरणार्थ: जॉन पत्र लिख रहा है|
इस वाक्य  से यह प्रतीत हो रहा है कि जॉन कोई कार्य कर रहा है, अभी भी|
Rule:

Singular subject+is +verb+ing+object.
Plural subject +are+verb+ing+object.
I+am+verb+ing+object.

जॉन पत्र लिख रहा है|
John is writing a letter.

बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं|
Children are playing  cricket.

मैं गाना गा रहा हूं|
I am singing a song.

इसी प्रकार अन्य वाक्यों  को भी बनाया जाएगा|

Present Indefinite exercise in hindi


Translate these sentences into english.
1.वह गाना गाता है |
2. तुम पत्र लिखते हो|
3. विद्यार्थी प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं|
4. हाथी गन्ना खाता है|
5.कुत्ते भोंकते हैं|

अभी केवल 5 वाक्य दिए हैं, इनके उत्तर comment बॉक्स मे अपने नाम के साथ लिखें, समय अनुसार उत्तर देने का प्रयास रहेगा |

Grammar rules in hindi 1(present indefinite )

अंग्रेजी सीखने के लिए सबसे पहले हमें इसके नियमों को अच्छे से समझना होगा| यदि अपने नियमों को अच्छे से कंठस्थ कर लिया फिर आपको अंग्रेजी बोलने में कोई भी परेशानी नहीं आएगी|
 अंग्रेजी भाषा में मुख्यतः तीन काल होते हैं|
1.Present
2.Past
3.Future

Present
1.Indefinite
2.continuous
3.Perfect
4.Perfect Continuous

Present Indefinite [ वाक्य के अंत में ता है,  ती है, ते है लगा होता है|]
 जैसे- वह लिख ता है|
 इस वाक्य को देखकर निम्न बातें समझ में आती है| पहली यह उसकी आदत है, वह प्रतिदिन यह कार्य करता है|
 अर्थात यदि वाक्य में किसी व्यक्ति की आदत का वर्णन होता है वहां प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस होता है| इसके लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करना है|
Subject +verb+object.
 अब मान लीजिए आपको सब्जेक्ट ही नहीं पता है, तो  आप वाक्य को कैसे बनाएंगे?
 इसके लिए आपको पहले आपको सब्जेक्ट ढूंढना होगा, सब्जेक्ट को हिंदी में कर्ता  कहते हैं| कर्ता  ढूंढने के लिए वाक्य  के शुरुआत में कौन शब्द लगा दीजिए|
 उदाहरणार्थ :वह पत्र लिखता है| इस वाक्य में आगे कौन लगाने पर वाक्य इस प्रकार होगा|
 कौन पत्र लिखता है?
 अब जो भी आपका उत्तर होगा वही सब्जेक्ट होगा|
 उत्तर है वह| वह पत्र लिखता है| सब्जेक्ट हुआ वह| अब वह की अंग्रेजी होती है हीHe
 अब आपको क्रिया ढूंढनी है| क्रिया यानी कि कार्य,  क्रिया ढूंढने के लिए सब्जेक्ट में क्या शब्द लगाना है|
 उदाहरणार्थ: वह क्या करता है? उत्तर होगा: लिखता है|
 आप को आप की क्रिया मिल गई| लिखने की अंग्रेजी होती है राइटWrite
 अब एक बार नियम की तरफ भी देख लेते हैं
Subject+verb+object
He+write+letter
 अभी यह वाक्य पूरा नहीं है, क्योंकि यदि सब्जेक्ट सिंगुलर singular होगा तो क्रिया में एसs या esईएस का प्रयोग होगा|
वाक्य इस प्रकार बनेगा
He writes a letter. 
इसके अलावा यदि subject plural होगा तो s, es नहीं लगाना है |
Example :बच्चे खेलते हैं |
                 Children  play.
Note:I, you के साथ verb मे s, es का प्रयोग नहीं होगा |
Ex:मैं  खेलता हूँ |
    I play.
     तुम खेलते हो |
     You play.
 यह वाक्य प्राय: आदते, सत्य को दर्शाता है |


English Grammar © 2015-2016. All Rights Reserved | Powered by-Mrs. Priyanka Sharma Tiwari

Designed by-Mr. Rahul Tiwari